जीव कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित
जीव कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित
गुड़गांव | अनाथपशुओं के कल्याण में लगी अनाथ पशु एवं जीव कल्याण समिति की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी र|लाल यादव की अध्यक्षता में हुए चुनाव में डॉ. नारायण सिंह यादव को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, ओपी यादव और एचसी बोकन को उपाध्यक्ष, एस कांत को महासचिव, डॉ. आरके चौधरी को संयुक्त सचिव, धर्म सिंह यादव को सह सचिव, राकेश जैन को कोषाध्यक्ष, डीडी गेरा को लेखाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य मौजूद थे।
ç€ß·¤ ÚUèÇU