पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेशनल हाइवे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रिल तोड़ी, सड़क क्रॉस करते समय हादसे

नरसिंहपुर खांडसा सहित कई कॉलोनी के लोगों ने तोड़ी ग्रिल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरहोल टोल प्लाजा से खेड़कीदौला तक ग्रिल लगाई थी। इस बीच में लोगों को हाईवे क्रॉसिंग के लिए कई फुट ओवर ब्रिज अंडर पास भी बनाए थे। लेकिन कुछ गांव ऐसे रहे जहां से हाईवे क्रॉसिंग के लिए फुट-ओवर ब्रिज अंडर पास काफी दूर होने के कारण कुछ दिन तक समस्या रही लेकिन अब ग्रामीणों ने निकलने के लिए इस ग्रिल को तोड़ दिया है। इस ग्रिल को तोड़े जाने से ग्रामीण हाईवे को पार तो कर लेते हैं लेकिन इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ग्रिल को दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई को पत्र भी लिखा गया है लेकिन बार-बार ग्रामीण इस ग्रिल को तोड़ देते हैं।

नेशनल हाईवे नंबर आठ स्थित हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला के बीच में पड़ने वाले नससिंहपुर, खांडसा गांव कई कॉलोनी के लोगों को हाईवे की क्रॉसिंग के लिए एक किलोमीटर तक अंडर पास फुट ओवर ब्रिज के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण ग्रिल तोड़कर क्रॉसिंग करते हैं। हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला के बीच में यह ग्रिल करीब छह जगह से तोड़ी गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्रिल को दो जगह से एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटाया गया था जबकि अन्य स्थानों से ग्रामीणों से तोड़कर यहां से रास्ते बना लिए हैं। नरसिंहपुर की क्रॉसिंग पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड का कहना था कि यहां रोजाना छिट-पुट दुर्घटनाएं होती रहती हैं

शेषपेज 15 पर

लेकिनग्रामीण बाज नहीं आते। हाईवे की डिवाइडर ग्रिल से दो भागों में बट गए गांव

खेड़कीदौला टोल बनाए जाने के बाद हाईवे के हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला तक के सभी कट को बंद कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे के डिवाइडर पर ग्रिल लगाई गई थी। जिससे नरसिंहपुर, खेड़की दौला खांडसा गांव सहित कई कॉलोनी के लोगों का आवागमन बंद हो गया और उन्हें अंडर पास या फुट ओवर ब्रिज से ही हाईवे की दूसरी ओर जाना पड़ता। इससे परेशान ग्रामीणों ने कई जगह इस ग्रिल को तोड़कर अपना रास्ता बना लिया है।

जल्द लगाई जाएगी नई ग्रिल

^ग्रिलको तोड़े जाने की जानकारी उन्हें कई महीने से है। इस ग्रिल के टूटने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस ग्रिल को नया लगाया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीकेकौशिक, मैनेजर टेक्नीकल, एनएचएआई, गुड़गांव

गुड़गांव. एक्सप्रेस-वे पर खांडसा गांव के सामने तोड़ी गई ग्रिल दौड़कर एक्सप्रेस-वे क्रॉस करते लोग।