- Hindi News
- भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ महिला गिरफ्तार
भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ महिला गिरफ्तार
गांवपचगांवा से पुलिस ने 120 रोल विस्फोटक पदार्थ एक बंडल डेटोनेटर वायर के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चव्वन जुबैर पार्टी में झगड़ा हो रहा है। इसपर पुलिस पचगांवा पहुंची, जहां सूचना मिली कि झगड़े के बाद चव्वन अपने घर पर परिवार सहित बैठा है। चव्वन के घर पर पहाड़ तोडऩे के काम आने वाला विस्फोटक पदार्थ रखा है। पुलिस छापेमारी के दौरान चव्वन अपनी मां को साथ लेकर गलियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। चव्वन के घर एक महिला आंगन में गत्ता पेटी छिपा रही थी। पुलिस ने महिला को पेटी सहित काबू कर लिया। चव्वन के घर से 120 रोल विस्फोटक पदार्थ एक बंडल डेटोनेटर वॉयर बरामद कर महिला नसरी सहित चव्वन और उसकी मां सबीला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव-तावडू. पंचगांवा गांव से विस्फोटक के साथ गिरफ्तार की गई महिला।