पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 हजार का इनामी बदमाश साथी के साथ गिरफ्तार

50 हजार का इनामी बदमाश साथी के साथ गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर पुलिस पर हमला करने पर राजस्थान पुलिस ने घोषित किया था इनाम

भास्करन्यूज | गुड़गांव

क्राइमब्रांच की टीम ने सोमवार देर रात बख्तावर चौक के पास कुख्यात बदमाश को उसके गुर्गे के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश राजस्थान पुलिस का मोस्टवांटेड अपराधी है। इसके ऊपर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। बदमाशों के पास से दो कट्टे कई कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के पास से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में हाथियाकी गांव निवासी खुर्शीद उर्फ कुर्री और निशार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, खुर्शीद अपने गांव के ही निसार के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अपाचे मोटरसाइकिल उसने दिसंबर 2014 में सरस्वती एन्क्लेव सेक्टर-10 से चोरी की थी। दिसंबर 1996 में उसने भरतपुर, राजस्थान के डीग थाना पुलिस टीम के ऊपर कातिलाना हमला कर दिया था। इसी मामले में उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था। शेषपेज |15

चलाताथा हथियार बनाने की फैक्ट्री: वर्ष2000 में खुर्शीद उर्फ कुर्री द्वारा चलाई जा रही हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई थी तथा पूरे अधूरे बने हुए हथगोले, पिस्तौल आदि बरामद हुए थे। इस मामले में इसे 5 साल की सजा हुई थी।



एसीपी (क्राइम) राजेश कुमार ने कहा कि बदमाश हथियार सहित किसी बड़ी वारदात करने की नीयत से गुडग़ांव आए थे।

गुड़गांव. 50 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में।