- Hindi News
- हीरो होंडा चौक: फ्लाईओवर निर्माण में 66 केवी लाइन का टेंशन
हीरो होंडा चौक: फ्लाईओवर निर्माण में 66 केवी लाइन का टेंशन
नेशनलहाइवे-8 स्थित हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में अभी कई बाधाएं हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 30 महीने का लक्ष्य है, जिसमें लगभग तीन महीने निकल चुके हैं। इसके बाद अभी भी कई बाधाएं बनी हैं। अभी तक तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने पेट्रोल पंप सहित अन्य स्ट्रक्चर हटाए हैं और ही हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने 66 केवी लाइन शिफ्ट करने के लिए एनएचएआई को एस्टीमेट सौंपा है। इन बाधाओं को दूर करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। फिलहाल, स्वॉल टेस्टिंग (मृदा परीक्षण) का काम चल रहा है।
क्याहै प्रस्ताव
हीरोहोंडा चौक पर 8 लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 197 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। इसमें 25 फीसदी खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी, शेष 75 फीसदी खर्च एनएचएआई करेगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ 4-4 लेन के सर्विस रोड और चार लेन का एक अंडर पास बनाया जाएगा। इसके लिए 25 नवंबर 2014 को टेंडर जारी किया जा चुका है। फिलहाल, कंपनी स्वायल टेस्टिंग का काम कर रही है। स्वायल टेस्टिंग रिपोर्ट मंजूर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ, निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मशक्कत हो रही है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा संबंधित विभागों को दबाव दिया जा रहा है।
^66 केवी लाइन को और ऊंचा करने के लिए जल्द हुडा को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हुडा द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए एचवीपीएन के एमडी के पास भेजा जाएगा। एमडी की मंजूरी मिलते ही एस्टीमेट बनाकर एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। -एमएलगर्ग,एक्सईएनएचवीपीएन।