- Hindi News
- रोकी सप्लाई, उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसी से जोड़ा
रोकी सप्लाई, उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसी से जोड़ा
एकतरफ जहां गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं को पहल फार्म भरने (आधार बैंक अकाउंट लिंकिंग) के लिए दबाव दिए जा रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली गैस एजेंसियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
ऑयल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड करनाल ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर पालम व्यापार केंद्र स्थित गोल्डन गैस सर्विस की सप्लाई निलंबित कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं से काफी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पॉलिसी गाइडलाइंस के तहत एजेंसी की घरेलू गैस सप्लाई निलंबित कर दी है। उपभोक्ताओं को परेशानी हो, इसके लिए कंपनी ने संबंधित उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसी के साथ जोड़ दिया है।
अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई निलंबित होने के कारण उक्त गैस एजेंसी पर जितने भी उपभोक्ता दर्ज हैं उनको गैस की सप्लाई के लिए अस्थाई तौर पर दूसरी इंडेन गैस एजेंसी-महालक्ष्मी इंडेन गुड़गांव के साथ जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी 433/8 न्यू कॉलोनी मदनपुरी रोड पर है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। उपभोक्ताओं को पहले की तरह दूसरी एजेंसी से गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे। गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता फोन नंबर 0124-2306098, 0124-4233131 मोबाइल नंबर 9643307374 09643307370 पर कॉल कर सकते हैं। रीफिल बुकिंग के लिए 9911554411 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्थाई डिस्ट्रीब्यूटर ने पालन विहार के जीटीएम ग्राउंड मॉल की दुकान नंबर 14 में अपना शोरूम भी खोल लिया है।