पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएसआई डिस्पेंसरी में अव्यवस्था, मरीज परेशान

ईएसआई डिस्पेंसरी में अव्यवस्था, मरीज परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईएसआईकी डिस्पेंसरी में कर्मचारी अपने इलाज के लिए दिनभर परेशान रहते हैं। अपनी मेहनत की कमाई से होने वाली ईएसआई राशि की कटौती के बावजूद भी उन्हें संतोषजनक इलाज नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भी परेशानी झेल रहे बीमार कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कर्मचारियों का आरोप था कि डॉक्टर मरीजों को समय पर देखने की बजाय धूप सेंकते रहते हैं। जबकि मरीज लाइनों में लगे रहते हैं। जबकि ईएसआई की सीएमओ का कहना है कि उन्हें संबंध में जानकारी नहीं है, वे इसकी जांच करेंगे और ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।

उद्योग विहार फेस टू स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी पर रोजाना 350 से अधिक ओपीडी होती हैं लेकिन मरीज कर्मचारियों को अव्यवस्थाओं के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता। इससे कर्मचारी परेशान हैं। यदि कर्मचारी सीधे सेक्टर नौ हॉस्पिटल जाते हैं, उन्हें रेफर कराकर आने का जवाब दिया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके वेतन से हर महीने 200 रुपए से 250 रुपए ईएसआई के नाम पर काटे जाते हैं लेकिन बीमार होने की स्थिति में उन्हें डिस्पेंसरी की लाइनों में खड़ा होना पड़ता है और डॉक्टर भी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. नीरजा दत्त छुट्टी पर होने के कारण उनकी किसी ने भी समस्या नहीं सुनी।

गुड़गांव. उद्योग विहार फेज-2 की ईएसआई डिस्पेंसरी परिसर में धूप सेंकता डाॅक्टर।

गुड़गांव. उद्योग विहार फेज-2 की ईएसआई डिस्पेंसरी में लगी मरीजों की लाइन।