पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की कार बेचने रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

चोरी की कार बेचने रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर झिरका| हरियाणाके रोहतक से एक इंडिका कार चोरी कर मेवात में बेचने रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर तिंगाव घाटी में धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया। सीआईए पुलिस इंचार्ज अल्लाह बख्श ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार इंडिका, जो हरियाणा के रोहतक से चोरी हुई है, जिसे दो वाहन चोर बेचने के इरादे से मेवात ला रहे हैं। पुलिस ने तिगांव घाटी में दबिश दी और दोनों शातिर वाहन चोर नरेश, पवन निवासी कालानौर जिला रोहतक को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि यह इंडिका कार रोहतक के अनिल जैन के घर से चुराई गई है।

गुड़गांव-फिरोजपुर झिरका. पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य उनसे बरामद गाड़ी।