पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहौल टोल प्लाजा से राजीव चौक तक लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

सरहौल टोल प्लाजा से राजीव चौक तक लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडा प्रशासक ने निरीक्षण कर समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश

भास्करन्यूज | गुड़गांव

सरहौलटोल प्लाजा से राजीव चौक तक दोनों ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से लगे सेक्टरों में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। बुधवार को हुडा प्रशासक अनीता यादव ने निरीक्षण कर इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जो भी बाधाएं हैं, उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिससे सुबह शाम के समय में पीक आवर के दौरान जाम हो। निरीक्षण के दौरान हुडा प्रशासक ने कहा कि सेक्टर-15 पार्ट-1 और 2 के झाड़सा गांव के निकट गुड़गांव क्रॉसिंग के आगे बिजली के खंभे स्थानांतरित किए जाए। सिग्नेचर टावर ग्रीन बेल्ट के नाले का स्थानांतरण कर दोनों ओर सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है। इसके अलावा भारत बुल भवन के पास उद्योग विहार की एचएसआईआईडीसी क्षेत्र से टी प्वाइंट, एंबिएंस मॉल के पास अतिक्रमण हटाने समेत कई स्थानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसई-1 एके गुप्ता, एसई द्वितीय अनिल कुमार माकन, एक्सईएन वीके श्योकंद, रामेश्वर सिंह बिश्नोई, हरिदत्त शर्मा, भूप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।