- Hindi News
- गुड़गांव की वंदना बनीं क्लासिक मिसेज इंडिया
गुड़गांव की वंदना बनीं क्लासिक मिसेज इंडिया
गुड़गांवकी वंदना सिंह ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस 2015 प्रतियोगिता में क्लासिक कैटेगरी मिसेज इंडिया घोषित हुई। एचसीडब्ल्यू और अदिवा इनोवेशंस द्वारा बीती रात होटल आईटीसी वेलकम, द्वारका, नई दिल्ली में मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस 2015 प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धियों को महिमा चौधरी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) और फैशन जगत की जानी-मानी हस्ती कोरियोग्राफर नितिन बेदी द्वारा आईटीसी वेलकम होटल, द्वारिका में सजाया-संवारा गया। इस पैजन्ट के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स प्राची भारद्वाज और मोहित फलोद ने तैयार किए थे।
प्रतिस्पर्धा में मुंबई और गुड़गांव के टैलेंट ने धमाल मचाया और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस 2015, और क्लासिक मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस 2015 का खिताब जीता। गुड़गांव की मिसेज वीणा गुप्ता ने फर्स्ट रनरअप टाइटल और गुड़गांव की मिसेज साक्षी विश्वेश और गोवा की मिसेज रॉचेल एनोन बामनिया ने सेकंड रनरअप टाइटल जीता।
गुड़गांव. मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस 2015 प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।