पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग, परिजनों का प्रदर्शन

दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग, परिजनों का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र आत्महत्या का मामला

छात्रमनीष के आत्महत्या मामले में दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा मृतक मनीष के दूसरे भाई के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने और लगाई गई धाराओं को हटाने की मांग की। इस पर पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह ने जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के एसीपी मानेसर को हटाकर उद्योग विहार एसीपी को लगाया है। उन्होंने टीम को जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

पुलिससे परेशान होकर की थी आत्महत्या: मृतकमनीष के चाचा ईश्वर सिंह ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ आरोप लगाया था कि हवलदार राजेश कोमल तथा जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह शुक्रवार को मनीष के घर आए थे। तीनों ने तीन लाख की डिमांड कर मनीष को पेश करने को कहा था। रकम नहीं देने पर परेशान करने की धमकी दी थी। इन पुलिस कर्मियों से पहले एसीपी सदर का एक रीडर भी पांच लाख की रकम मामले को हल्का करने के लिए मांग रहा था। इससे मनीष तनाव में गया और उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।

गठितकी गई थी एसआईटी

चारपुलिस कर्मियों पर आरोप लगाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपों की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह ने डीसीपी ईस्ट के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित थी। इसमें मानेसर एसीपी, सदर एसएचओ समेत चार अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसआईटी की जांच से मृतक मनीष के परिजन संतुष्ट नहीं थे। उनको जांच टीम पर भरोसा नहीं था।

एसआईटीसे मानेसर एसीपी को हटाया: एसीपीक्राइम राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क द्वारा मृतक मनीष के परिजनों की मांग पर जांच को निष्पक्ष कराने का भरोसा दिलाया है। जांच के लिए गठित एसआईटी में मानेसर एसीपी को हटा दिया गया है। उनकी जगह उद्योग विहार एसीपी को लगाया गया है।

गुड़गांव. पुलिस कमिश्नर से मिलने जाते हुए फाजिलपुर के ग्रामीण।

गुड़गांव. पुलिस कमिश्नर से मिलते फाजिलपुर के ग्रामीण।