पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

युवती से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सेक्टर-29एरिया में एक युवती के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद की रहने वाली युवती ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बताया कि हिसार निवासी सुमित से उसकी जान पहचान है। युवक गुड़गांव में ही किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। वे दोनों हुडा सिटी सेंटर पर गए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकत की। इसके बाद युवती ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीछे से युवती भी थाने पहुंच गई और युवक के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।