पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 315 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 315 लोगों ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में 315 लोगों ने किया रक्तदान

गुड़गांव | संतनिरंकारी मंडल, गुडग़ांव ब्रांच ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 315 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा प्रात नौ बजे शुरू किया गया। इस अवसर पर गुडगांव ब्रांच के संयोजक एम सी नागपाल ने निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का संदेश आशीर्वाद देते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रक्तदाताओं के लिए निरंकारी सेवादल द्वारा खान-पान आदि की व्यवस्था की गई। शिविर में रक्त इक्ट्ठा करने के लिए इंडियन रेडक्रास दिल्ली के डाक्टर पंकज गुप्ता, उनकी 15 सदस्यीय टीम तथा गुडगांव सिविल अस्पताल के डाक्टर मनोज शर्मा सहित उनकी 10 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। डॉक्टरों की टीमों ने ऐसे आयोजन के लिए निरंकारी मिशन का आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।