पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. सेक्टर-4 की वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में शुरू हुई भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं और पूजा करते श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

रविवारको बृज रस गौ सेवा समिति की ओर से श्रीमद भागवत कथा शुरू की गई। कथा की शुरुआत में प्रात: आठ बजे वैश्य समाज धर्मशाला से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा माता चिंतपूर्णी न्यू रेलवे रोड होती सेक्टर चार सात से वापस धर्मशाला पहुंची।

सुबह कलश यात्रा से पूर्व गौ माता का पूजन हुआ। उसके बाद कलश यात्रा में गौ माता को साथ लेकर यात्रा निकाली गई। इसके बाद रथ यात्रा निकाली गई और 108 भागवत पढ़ी गई। दोपहर 12 बजे से भंडारा लगाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सायं तीन बजे से सायं सात बजे तक पंडित मन मोहन बृजवासी ने सत्संग में प्रवचन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके प्रवचन सुने। सोमवार को भागवत कथा ध्रुव चरित्र कपिल अवतार का वर्णन किया जाएगा।