पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापूजा के लिए कार्यकारिणी गठित

दुर्गापूजा के लिए कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गापूजा के लिए कार्यकारिणी गठित

गुड़गांव | सर्वोदयपूर्वांचल विकास मंच ने दुर्गापूजा के लिए रविवार को कार्यकारिणी का गठन किया। इसके पूर्व कमला नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूजा की तैयारियों को मूर्तरूप देने पर चर्चा की गई। मंच द्वारा 10वीं पूजा का आयोजन किया जा रहा है। छोटेलाल प्रधान ने बताया कि तैयारियां शुरू कर दी गई है। दुर्गापूजा का आयोजन सेक्टर 9 स्थित ग्राउंड में होगा। इसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रभुनाथ कुशवाहा, मनोज वर्मा, अरविंद प्रजापति, प्रदीप बच्चन, जनार्दन मिश्रा, मुन्ना वर्मा, मोहन प्रसाद, उपेंद्र यादव, राजकुमार वर्मा, कृष्णा सिंह, राजेश कुमार शामिल हैं। सभी को विशेष जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। बैठक में पूजा को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया है। अभी से ही तैयारियों में जुटने की अपील की गई। 25 से दुर्गापूजा का शुभारंभ हो रहा है।

गुडग़ांव. कमला नेहरू पार्क में बैठक करते हुए सर्वोदय पूर्वांचल विकास मंच के पदाधिकारी।