पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असमंजस में ब्राह्मण समाज, श्राद्ध तक टली प्रत्याशी की घोषणा

असमंजस में ब्राह्मण समाज, श्राद्ध तक टली प्रत्याशी की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक तंवर ने भाजपा पर, दुष्यंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इनेलो की आधा दर्जन से अधिक जनसभा

उधर,हिसार से इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने गुड़गांव की बदहाली के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को जिम्मेवार ठहराया। दुष्यंत चक्करपुर, सुखराली, गुड़गांव गांव, पटौदी चौक, अशोक विहार, राजेन्द्रा पार्क में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो नेताओं को साजिश के तहत जेल पहुंचाया गया है। इसकी सच्चाई अब सबके सामने गई है। सीबीआई निदेशक के घर मिली विजिटर डायरी से यह बात साफ हो गई कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने दो बार सीबीआई चीफ से मुलाकात की थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश दहिया, जिलाध्यक्ष शहरी राजेश सूटा, बादशाहपुर प्रत्याशी राकेश दौलताबाद, हल्काध्यक्ष बादशाहपुर रामनिवास राव, शमशेर कटारिया, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कटारिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

विधानसभाचुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश के प्रमुख पार्टी उनके नेताओं का दौरा तेज हो गया है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नेताओं ने अधिकाधिक लोगों से संपर्क बनाने के लिए शहर में एक के बाद एक कई जनसभाएं की। इनेलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 9 जनसभाओं में शामिल हुए। दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपनी बात रखने के लिए इंटक द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के मंच का उपयोग किया।

अशोकतंवर ने मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में मंच साझा किया। तंवर ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर श्रम विरोधी कानून बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में आते ही श्रम कानूनों में मनमाना संशोधन किए जा रहे हैं। सम्मेलन में इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा कि 15 सितंबर को नई दिल्ली में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा एक केंद्रीय प्रतिनिधियों का सम्मेलन बुलाया गया है। इस सम्मेलन में रणनीति तैयार कर मोदी सरकार को 10 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया जाएगा। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित यादव ने भारत सरकार द्वारा ट्रेड यूनियनों के सदस्या सत्