राहगीरी में लगा मौज-मस्ती का मेला
डांसप्रशिक्षकों द्वारा लगाए गए स्टेज पर डांस की ओर युवा काफी आकर्षित रहे। बच्चों ने भी फिल्मी गानों पर खूब डांस किया। इसके अलावा निजी कंपनियों के प्रशिक्षकों के डांस को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि शहर में राहगीरी लगातार लोकप्रिय होती जा रही है।
गुड़गांव. सुशांत लोक में आयोजित राहगीरी में व्यायाम करती युवतियां।
राहगीरी में डांस सिखाती कलाकार।
गुड़गांव. राहगीरी में स्केटिंग करते बच्चे।
गुड़गांव. सुशांत लोक में आयोजित राहगीरी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
वीकएंडपर राहगीरी कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं ने भी खूब मस्ती की। पालम विहार में निगम के हाथ खींचे जाने के बाद सुशांतलोक, गलेरिया मार्किट में आयोजित राहगीरी में भारी संख्या में लोग पहुंचे।
सुशांत लोक एरिया में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का सुचारू रखने के लिए यहां के आयोजकों ने अपने स्तर पर व्यवस्था चौक चौबंद कर ली है। रविवार को राहगीरी में मस्ती करने आए पहुंचे छोटे बच्चे से लेकर माता-पिता ने भी जमकर डांस किया। छोटे बच्चों ने राहगीरी के दौरान साइक्लिंग, स्केटिंग डीजे पर जमकर नृत्य किया। हालांकि यह कार्यक्रम अब पूरी तरह निजी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रवीण कुमार के स्थानांतरण के बाद से ही निगम ने राहगीरी से हाथ खींच लिया है। अभी तक नगर निगम द्वारा कुछ साइकिल बच्चों के लिए भेजी जाती थी लेकिन इस बार कोई साइकिल नहीं भेजी गई। वहीं निजी कंपनियों ने पूरी तरह इसके लिए तैयारियां कर रखी थी। इसके अलावा राहगीरी में हर बार की तरह इस बार भी योग, शारीरिक अभ्यास दौड़ आदि में भी बच्चों से लेकर युवा बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।