- Hindi News
- कुश्ती में मेडल जीतकर लौटे कपिल का किया स्वागत
कुश्ती में मेडल जीतकर लौटे कपिल का किया स्वागत
कुश्ती में मेडल जीतकर लौटे कपिल का किया स्वागत
गुड़गांव | छत्तीसगढ़में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती एवं भारत भीम खिताबी प्रतियोगिता में पातली निवासी पंडित कपिल पहलवान ने कांस्य पदक जीतकर गांव प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने कपिल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर लाडपुर अखाड़ा के गुरु लीलू पहलवान ने बताया कि पंडित कपिल पहलवान पुत्र राजेंद्र प्रसाद उनके अखाड़े में कई वर्षों से कुश्ती के गुर सिख रहा है। अखिल भारतीय कुश्ती एवं भीम खिताबी प्रतियोगिता में 75 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर उसने कांस्य मेडल जीता है। पहलवान समाज का गौरव होते है। लेकिन समाज में कुछ लोग आपराधिक लोगों से जुड़ कर पहलवानों को बदनाम करते हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्य अध्यापक दयाराम शर्मा, महेंद्र शर्मा, सरपंच रविंद्र कुमार, धर्मपाल पातली, कौच जयभगवान, भरत केसरी मनीष पहलवान, एशिया के सिल्वर मेडलिस्ट प्रवीन कुमार, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रविंद्र, मंजीत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जोगिंद्र, कृष्ण शर्मा, भगवान सिंह, कालू, जोगिंद्र पंच, राजबीर यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
गुडग़ांव-फर्रुखनगर. गांव पातली में कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कपिल का स्वागत करते ग्रामीण।