- Hindi News
- दसवीं की परीक्षा में तीन छात्रों पर बनाए यूएमसी
दसवीं की परीक्षा में तीन छात्रों पर बनाए यूएमसी
गुड़गांव | हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के दौरान उड़न दस्तों ने तीन अलग-अलग स्कूलों में तीन छात्रों पर अनफेयर मीन्स केस बनाए हैं। ये तीनों केस शहर के स्कूलों में बनाए गए हैं, जिनमें एक गुड़गांव गांव स्कूल, एक डीएवी खांडसा एक सीनियर सेकंडरी स्कूल गुड़गांव में बनाया है। सोमवार को दसवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर था। परीक्षा के दौरान बोर्ड के उड़न दस्तों सहित कई टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में छापेमारी की। शेषपेज 15 पर
इसमेंतीन स्कूलों में अलग-अलग तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। तीनों छात्रों के खिलाफ यूएमसी बनाकर कार्रवाई की गई। हालांकि सोमवार को गुड़गांव में बारहवीं की परीक्षा नहीं थी। सोमवार को बारहवीं की डांस, एग्रीकल्चर मिलिट्री की परीक्षा थी, लेकिन यहां ये सब्जेक्ट का विकल्प नहीं होने से परीक्षा नहीं थी।