पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने दिए प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

प्रशासन ने दिए प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव |अतिरिक्त उपायुक्तपुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं संबंधी प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगो से अपील की है कि वे सरकारी भवनों तथा निजी भवनों पर लगाई गई प्रचार सामग्री तत्परता से उतरवा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा उस सामग्री को उतरवाया जाएगा और उतरवाने का खर्च संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा। चौहान ने यह बात सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव घोषित करने के साथ ही 12 सितंबर से जिला में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। इसके बाद विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री उतारनी आवश्यक है। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों को ये आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं के जो भी होर्डिंग, बैनर इत्यादि जिला में कहीं भी लगे हैं, तो उसे जल्द से जल्द उतरवाकर रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को दो दिनों में भिजवाएं। इस बैठक में पटौदी के एसडीएम, वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम उतरी ओमप्रकाश एसडीएम दक्षिणी तरुण पावरियां सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गुड़गांव. बैठक करते एडीसी पुष्पेेंद्र चौहान।