सीआरपीएफ ने मनाया हिंदी दिवस
सीआरपीएफ ने मनाया हिंदी दिवस
गुड़गांव | सीआरपीएफके कादरपुर परिसर में हिन्दी दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। सीआरपीएफ अकादमी तथा ग्रुप केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को समारोह आयोजित हुआ। निरीक्षक तेजबीर सिंह ढाका ने जानकारी दी कि सीआरपीएफ परिसर में एक अगस्त से ही हिन्दी की प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हो गया था। 1 से 15 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी टंकण, टिप्पणी आलेखन, हिन्दी व्यवहार प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता उपमहानिरीक्षक डी एस लक्खा द्वारा की गई। उन्होंने विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।