पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग बुझाने का प्रदर्शन कर छात्रों को बचाव के दिए टिप्स

आग बुझाने का प्रदर्शन कर छात्रों को बचाव के दिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आग बुझाने का प्रदर्शन कर छात्रों को बचाव के दिए टिप्स

गुड़गांव | सोहनारोड स्थित केआईआईटी कॉलेज में अग्नि सुरक्षा कंपनी सीज फायर के सहयोग से मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। छात्रों को आग से बचने के टिप्स भी दिए गए। छात्रों शिक्षकों ने सूझ-बूझ से आग बुझाने एवं आग से बच निकलने के तरीकों की जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन वाहन के साथ मकान में लगी आग बुझाने आग में घिरकर बेहोश हुए व्यक्ति का इलाज करने और रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर आग बुझाने का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के लिए तरीकों की जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि किसी भवन या बहुमंजिला इमारत में आग लगने की स्थिति में कैसे बचकर निकला जा सकता है। जान-माल की रक्षा की जा सकती है और ऐसी दुर्घटनाओं में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। इसके अलावा गैस सिलेंडर, बिजली अथवा अन्य प्रकार से किसी भवन में लगी आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। इस प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रकृति ने हमें हवा, पानी, आग सभी प्राकृतिक वस्तुओं से नवाजा है। जब लापरवाही की जाती है तो यही जान-माल के लिए विनाशकारी साबित होता है। अतः इनसे सावधानी अत्यंत जरूरी है। एसएस अग्रवाल डायरेक्टर जनरल केआईआईटी ने जोर दिया कि खासकर बच्चों को अग्नि सुरक्षा अग्नि से बचाव की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस जीवंत प्रदर्शन द्वारा बच्चों को अग्नि शमन एवं अग्नि सुरक्षा के जो उपाय बताए गए हैं, वह जीवन भर काम आएंगे।

गुडग़ांव. केआईआईटी कॉलेज में आग से बचाव के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी।