पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनाथ सिंह ने किया एनएसजी का दौरा

राजनाथ सिंह ने किया एनएसजी का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृह मंत्री ने एनएसजी कमांडो के स्मृति स्मारक पर पुष्प अर्पित किए

भास्करन्यूज | गुड़गांव

केंद्रीयगृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एनएसजी का दौरा किया। वे सुबह करीब 10 बजे मानेसर स्थित एनएसजी परिसर पहुंचे। राजनाथ सिंह करीब डेढ़ घंटे वहां रहे। उनके साथ गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारी एनएसजी के महानिदेशक भी थे। गृह मंत्री ने एनएसजी कमांडो के स्मृति स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अधिकारियों कमांडो को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसजी देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने जवानों अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है, जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने एनएसजी को देश ही नहीं, अपितु विश्व की सबसे अच्छी सुरक्षा एजेंसी बताया। इस दौरान जवानों ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन भी दिखाए। इस अवसर पर एनएसजी के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

गुड़गांव. मानेसर में मौजूद एनएसजी कैंप में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए।