पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेट्रो के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या

मेट्रो के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | मंगलवारदोपहर को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस को युवक का सामान मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर के अनुसार, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एएसआई धर्मबीर ने बताया कि युवक के सामान से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।