पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरव्यू के लिए आए युवाओं ने डीसी को दी शिकायत

इंटरव्यू के लिए आए युवाओं ने डीसी को दी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको प्रदेश भर से युवा हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन के तहत योगा कोच की भर्ती के लिए गुड़गांव में इंटरव्यू के लिए आए थे। मगर, इंटरव्यू के नियम-कानून में बदलाव से वे काफी नाराज हुए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में युवाओं ने आरोप लगाया कि इंटरव्यू से ठीक पहले उन्हें यहां नियमों में बदलाव की सूचना दी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ वर्षों से इंटर यूनिवर्सिटी योगा कंपटीशन बंद थे, जो 2012 में दोबारा शुरू हुए हैं।

विज्ञापन के आधार पर ही वे यहां पहुंचे हैं, मगर अब कमीशन के सदस्यों का कहना है कि इंटर यूनिवर्सिटी योगा कंपटीशन में स्थान प्राप्त करने वाले ही इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जबकि विज्ञापन में इस तरह की कोई शर्त नहीं बताई गई थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि जिन दिनों यह डिप्लोमा बंद किया गया था उन दिनों योगा के लिए एक वर्ष का डिप्लोमा कराया जा रहा था जो पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है।

ऐसे में इंटरव्यू के लिए आए अभ्यर्थियों को यहां पहुंच कर परेशान होना पड़ा। इस मामले को लेकर अभ्यार्थियों ने उपायुक्त को शिकायत दी। अभ्यार्थियों में कुरुक्षेत्र से हरदीप, कृष्ण, रीटा सैनी, रोहतक से सिम्पल, जींद से पूनम, करनाल से कमलेश, बहादुरगढ़ से निशा, अंबाला से हर्ष, रेवाड़ी से रोशनलाल, भिवानी से गायत्री प्रवीण सिंह, कैथल से रिपी शामिल थी। सभी ने इस मामले में उपायुक्त से हस्तक्षेप करने की मांग की।