- Hindi News
- दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में छह नकलची पकड़े
दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में छह नकलची पकड़े
गुड़गांव | हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के दौरान मंगलवार को तीन स्कूलों में छह छात्रों को नकल करते हुए दबोचा। शिक्षा बोर्ड जांच टीमों ने एक डीएवी खांडसा, एक दौलताबाद सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़ी हरसरू स्कूल में चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। इन सभी छह छात्रों पर यूएमसी बनाकर कार्रवाई की गई। गुड़गांव स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को डीईओ अन्य अधिकारियों की टीमों ने ग्रामीण शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान फिर डीएवी खांडसा स्कूल में एक छात्र, दौलताबाद स्कूल में एक छात्र चार छात्र गढ़ी हरसरू स्कूल में नकल करते पाया गया। इन सभी छात्रों पर टीम ने कार्रवाई करते हुए यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) बनाए।