लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
गुड़गांव | लूटकी योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 9 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। तलाशी लेने पर उनसे अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। डीसीपी वेस्ट संगीता रानी ने बताया कि सोमवार की रात को सेक्टर-10 थाना प्रभारी दीपक कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर-37 के पीछे गंदे नाले के पास कच्चे रास्ते पर हथियारों से लैस तीन युवक राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने एएसआई सतपाल के नेतृत्व में मौके पर टीम रवाना कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक टार्च बरामद किया। उनकी पहचान इंदिरा कॉलोनी गाड़ौली निवासी पंकज, आशीष बिहार निवासी चंदन के रूप में हुई है। वे चेन स्नेचिंग, छीना-झपटी बाइक चोरी की 9 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
गुडग़ांव. पुलिस द्वारा गिरफ्तार लुटेरे।