जिले में खुलेंगे आठ अर्बन हेल्थ सेंटर
जिले में खुलेंगे आठ अर्बन हेल्थ सेंटर
गुड़गांव | स्वास्थ्यविभाग गांवों कॉलोनियों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए आठ नए अर्बन हेल्थ सेंटर आगामी 21 सितंबर तक खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए गांव कॉलोनियों में स्थानों का भी चयन कर लिया गया है। इन हेल्थ सेंटर से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। शहर में अभी तक 26 अर्बन हेल्थ सेंटर हैं। अब आठ और नए हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। हेल्थ सेंटरों के लिए अधिकारियों ने कुछ स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं। जिनमें मुख्य रूप से खांडसा, समसपुर, तिगरा, शीतला कॉलोनी चौमा गांव शामिल हैं। इन हेल्थ सेंटरों के खुलने से खासकर गर्भवती महिलाओं डिलीवरी के दौरान मुख्य अस्पताल तक पहुंचने में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। इन हेल्थ सेंटरों में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि अर्बन हेल्थ सेंटरों में एक सप्ताह के दौरान डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी और 21 सितंबर से पहले ये हेल्थ सेंटर काम करना शुरू कर देंगे।