पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी विस क्षेत्र में 5 फ्लाइंग स्कवाड और तीन सर्विलांस टीम होगी तैनात

सभी विस क्षेत्र में 5 फ्लाइंग स्कवाड और तीन सर्विलांस टीम होगी तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांवजिला में चुनाव आचार संहिता का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच फ्लाइंग स्कवाड और तीन स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात की गई है। इनके अलावा सेक्टर सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने मंगलवार को सभी फ्लाइंग स्कवाड, स्टेटिक सर्विलांस टीमों, सेक्टर सुपरवाइजरों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक बुलाकर उन्हें उनके कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने इन टीमों को प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी शराब या नकदी पकड़ें तो उसकी वीडियोग्राफी जरूर करवाएं। ये टीमें जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शराब तथा नकदी का मतदाताओं में अवैध रूप से वितरण के अलावा असमाजिक तत्वों तथा हथियारों को लेकर चलने वाले लोगों पर नजर रखेंगी।

क्याहोगी जिम्मेवारी

जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। फ्लाइंग स्कवाड स्टेटिक सर्विलांस टीम आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई प्रत्याशी या उसका समर्थक अपने वाहन में 50 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी लिए हो और उस वाहन में प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, बैनर आदि भी हो तो यह माना जाएगा कि वह राशि चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयोग हो सकती है। अत: उस राशि को तत्काल जब्त कर लें और वीडियोग्राफी कराते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी तथा आयकर अधिकारी को सूचित करें। इसी प्रकार यदि किसी पार्टी का स्टार प्रचारक अपने वाहन में एक लाख या इससे अधिक राशि लेकर चलता है तो उसे जब्त कर सरकारी खजाना कार्यालय में जमा कराया जाएगा। विद्यार्थी ने कहा कि चुनावों के दौरान 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बिना किसी ठोस कारण के कोई व्यक्ति ले जाता पाया जाता है तो उस राशि को भी जब्त कर खजाना कार्यालय में जमा कराया जाएगा और आयकर अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा।

विद्यार्थी ने फ्लाइंग स्कवाड टीमों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली जनसभाओं की वीडियोग्राफी करवाएं और उसके प्रबंधों का आकलन कर संबंधित प्रत्याशी के खाते में चुनावी खर्च दर्ज करें। उन्होंने उन अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में प्रतिदिन राउंड लगाएं। साथ ही क्षेत्र के तटस्थ