- Hindi News
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन की तैयारी शुरू
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन की तैयारी शुरू
गुड़गांव | राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी 24 सितंबर को गुड़गांव में रहेंगे। वे वजीरपुर स्थित भारत सेवा संघ वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति के दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासन तैयारी में जुट गया है। प्रणब मुखर्जी के आगमन को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव के कारण पहले से अलर्ट हो चुकी पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस के खुफिया विभाग को भी मुस्तैद रहने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।