- Hindi News
- डॉक्टरों पैरा मेडिकल स्टाफ को दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग
डॉक्टरों पैरा मेडिकल स्टाफ को दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग
डॉक्टरों पैरा मेडिकल स्टाफ को दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग
गुड़गांव |हरियाणा लोकप्रशासन संस्थान (हिपा) द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के पहले दूसरे दिन सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डॉक्टरों को सामान्य अस्पताल के आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पैरा मेडिकल स्टाफ को फर्स्ट एड संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को सिविल डिफेंस होमगार्ड स्टाफ को आपदा प्रबंधन से संबंधित खोज बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। हिप्पा आपदा प्रबंधन की रिसर्च ऑफिसर लक्षिता ने बताया कि आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सामान्य अस्पताल अन्य जो स्टाफ प्रशिक्षित हुआ है उनकी कुछ दिन बाद मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इस मॉक ड्रिल में डॉक्टरों सहित अन्य प्रशिक्षित स्टाफ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम योजना का उद्देश्य यह है कि किसी भी प्रकार की आपदा किसी भी समय सकती है। आपदा से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियां उनसे बचाव के उपाय हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम में जिला राजस्व अधिकारी पीडी शर्मा हिप्पा आपदा प्रबंधन के इंचार्ज डाॅ. अभय श्रीवास्तव ने उपस्थित स्टाफ को आपदा प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।