- Hindi News
- कॉलेज की छात्राओं को दिखाई मैरी कॉम पर बनी फिल्म
कॉलेज की छात्राओं को दिखाई मैरी कॉम पर बनी फिल्म
गुड़गांव | इंटरनेशनलस्तर की बॉक्सर मेरी कॉम की संघर्षपूर्ण जीवनी से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदी मूवी मेरी कॉम में दिखाए गए मेरी कॉम के किरदार जैसा जज्बा हासिल करने के लिए छात्राओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को डीएसडी कॉलेज की ओर से 100 छात्राओं को यह मूवी मुफ्त दिखाई गई। छात्राओं ने इस मूवी को खूब सराहा। डीएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल आरके यादव ने बताया कि मैरी कॉम मूवी को सरकार द्वारा टैक्स फ्री किया गया है। इसके अलावा छात्राओं को बॉक्सर मेरी कॉम जैसा जज्बा हिम्मत से प्रभावित करने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। कॉलेज की ओर से इन छात्राओं को स्टार कॉल में यह मूवी दिखाई गई।
इस अवसर छात्राओं के साथ मीनाक्षी पांडेय एनएसएस प्रभारी नताशा जून ने भी मूवी देखी।