- Hindi News
- वोटर्स की जानकारी जुटाने ले रहे आरडब्ल्यूए की मदद
वोटर्स की जानकारी जुटाने ले रहे आरडब्ल्यूए की मदद
वोटर्स की जानकारी जुटाने ले रहे आरडब्ल्यूए की मदद
गुड़गांव | विधानसभाचुनाव ने सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए सदस्यों की पूछ बढ़ा दी है। पहले जहां अपने कामों के लिए ये नेताओं के घरों का चक्कर काटते थे। अब नेता उनके समर्थक वोटर्स की जानकारी के लिए संस्थाओं के पदाधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। जुटाईजा रही है जानकारी: वोटर्सके फोन नंबर ई-मेल आदि की जानकारी संस्थाओं से ली जा रही है। ज्यादातर सामाजिक संगठनों रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्यूए) के पास लोगों की सभी जानकारी उपलब्ध होती है। ऐसे में नेताओं की नजर उनके संपर्क पर है, ताकि जनसंपर्क से पहले मुहल्ले सेक्टरों के प्रभावशाली लोगों को अपने पक्ष में किया जा सके। सेक्टरों और हाई राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में आरडब्ल्यूए के सदस्यों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी महती भूमिका का निर्वहन करते दिख रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े राजेश पटेल ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्य संपर्क साध फोन डायरेक्टरी आदि की मांग करते हैं। दलों के कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाता है। जिससे राजनीतिक दलों से बात पहुंच सके।