पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी

गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर |खंड केगांव जमालपुर के गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी जमालपुर चौक पर जमा होने से दुकानदारों, ग्रामीणों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना है। इसके चलते गुड़गांव पटौदी, फर्रुखनगर, पंचगांव मार्ग पर गड्ढे बने हैं। इसके कारण आए दिन कोई कोई दुर्घटना होती रहती है। जनता की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। प्रशासन की उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जाम के लिए मजबूर हो सकते हैं। चरणसिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिवताज, शिवलाल, राव गुलाब सिंह, रामनिवास, विक्रम वाल्मिकी, चंद्रभान सैनी आदि ग्रामीणों वाहन चालकों ने बताया कि सडक़ के बीच बने गड्ढों के कारण जहां जाम की हालत बनी रहती है, वहीं दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है।

गुडग़ांव-फर्रुखनगर. गांव जमालपुर चौक पर गुड़गांव-पटौदी मार्ग पर बने गड्ढों में जमा गंदा पानी।