- Hindi News
- गुड़गांव सीट पर जनाधार जातिगत समीकरण को देखकर प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस
गुड़गांव सीट पर जनाधार जातिगत समीकरण को देखकर प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस
गुड़गांवविधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास है कि पार्टी जाति और जनाधार को परखकर ही उम्मीदवार घोषित करेगी। कांग्रेस द्वारा कई महीनों से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान पिछले महीने खत्म हुआ है। इस अभियान के तहत पार्टी में टिकट की चाह रखने वाले कई दावेदारों को सदस्यता फार्म देकर अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाने का निर्देश हाईकमान ने दिया था। लेकिन इस अभियान को दावेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया। सदस्यता अभियान के प्रभारी राम चंद्र चौधरी ने बताया कि गुड़गांव विधानसभा सीट से करीब 4000 सदस्यता फार्म जमा कराए गए हैं। कई लोगों ने फार्म तो ले लिया, लेकिन अभी तक जमा नहीं कराए हैं।
प्रदेशयुवा महासचिव पंकज खरबंदा ने बताया कि पार्टी द्वारा टिकट पर फैसला दो-तीन दिनों में ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए विदेश दौरे पर हैं। उनके वापस आने के बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि पार्टी द्वारा इसके लिए पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधान सभा की पहली सूची 19-20 सितंबर के आस पास जारी हो सकती है। गुड़गांव विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा 25 सितंबर तक होगी।