पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी बूथ बदलने पर एडीसी से की शिकायत

चुनावी बूथ बदलने पर एडीसी से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकाबादशाहपुर के बूथ नंबर-119 का स्थान परिर्वतन करने की मांग को लेकर फर्रुखनगर के वार्ड नंबर आठ के दर्जनों लोगों ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुड़गांव को लिखित शिकायत दी है। वार्ड आठ की पार्षद शांति देवी, केवल राम, रामतीर्थ, लालसिंह, सुरजन, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, महासिंह, धनपत, सतबीर, रामसिंह, हुकम सिंह, मुकेश कुमार, संदीप, जयदीप आदि ने बताया कि वार्ड आठ बहारली बस्ती की अनुसूचित जाति चौपाल में बीस वर्षों से मतदान केंद्र चला रहा था। इसके कारण स्थानीय मतदाता अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रयोग करते थे। लेकिन गत लोकसभा चुनाव में उनके बूथ नंबर 119 को बदल कर नगरपालिका कार्यालय के समीप बना दिया गया है। जो उनकी बस्ती, चांदनगर ढ़ाणी, पावर हाउस आदि ढ़ाणियों से करीब दो से तीन किलो मीटर की दूरी पर है। इसके कारण मतदाता खासकर वृद्ध महिला पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं।

बूथ को परिर्वतन करने की मांग को लेकर एक मई 2014 को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं।