पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरे में बंद कर लाखों के गहनों पर फेरा हाथ

कमरे में बंद कर लाखों के गहनों पर फेरा हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुशीला बनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रधान

िफरोजपुर िझरका| बहुउद्देशीयस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर झिरका में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। समाधान के लिए उच्चाधिकारी से बातचीत की गई तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं का निदान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुशीला को प्रधान चुना गया। मंजुरानी को वरिष्ठ उपप्रधान, सुदेश उपप्रधान, श्यामवती सचिव, आशा रानी कैशियर, उषा सह सचिव, सुमन संगठन सचिव, रुकैया प्रचार सचिव ऑडिटर जोगिंद
कमरे में बंद कर लाखों के गहनों पर फेरा हाथ

गुड़गांव | मंगलवारकी रात चोरों ने अशोक विहार काॅलोनी में बने एक मकान में घुसकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर उनके कमरे में बंद कर दिया। सुबह आंख खुलने पर चाेरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बाबू लाल ने बताया कि अशोक विहार फेज-3 निवासी संजय एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करते हैं। संजय ने बुधवार की सुबह सेक्टर-5 थाने में अपने घर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को उसके घर के सभी सदस्य अपने कमरे में सो रहे थे। बुधवार की सुबह आंख खुली, तो पता चला कि सभी के कमरे बाहर से बंद हैं। इसके बाद फोन कर पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसियों ने आकर कमरे का दरवाजा खोला। पड़ोसियों ने बताया कि कमरों के बाहर कुंडी लगा दी गई थी। संजय ने जब दूसरे कमरे की तलाशी ली तो पता चला कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से लाखों रुपए की ज्वेलरी गायब थी।