पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, सफाई प्रभावित

सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, सफाई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | नियमितकरने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। नगर निगम के अंतर्गत सफाई का काम कर रहे कर्मी गुरुवार को भी हड़ताल पर बैठे रहे। निगम अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद भी वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। कर्मियों की इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कर्मचारी सरकार के आदेशानुसार पे रोल पर रखे जाने की मांग कर रहे हैं। भगवान वाल्मीकि विकास समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह चावरिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए सफाई कर्मियों को पे रोल पर रखने की घोषणा की थी। मगर, नगर निगम द्वारा इस दिशा में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अबतक कर्मचारियों के ना तो बैंक एकाउंट खोले गए हैं और ना ही नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस कारण कर्मियों में नाराजगी व्याप्त है। इस मामले को सुलझाने के लिए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी नेताओं को समझाने-बुझाने में लगे हैं। इस संबंध में निगम कमिश्नर विकास यादव का कहना है कि कर्मचारियों को पे रोल पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।