पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने चलाया पोस्टर हटाओ अभियान

नगर निगम ने चलाया पोस्टर हटाओ अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | नगरनिगम ने चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने के लिए शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे राजनीति से जुड़े नेताओं के पोस्टरों को हटाने का काम तेज कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने बिजली के खंभे, सड़क के डिवाइडरों और स्कूल की दीवारों पर लगे राजनीतिक पोस्टर हटाए। दस्ते ने सिविल लाइंस, सेक्टर 15, झाड़सा रोड, बस स्टैंड के आसपास लगे बैनर, पोस्टरों पम्फलेट हटाने की कार्रवाई की। दीवार और डिवाइडरों पर चिपकाए गए पोस्टरों को हटाने में दस्ते को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि ये पोस्टर तुरंत एकत्रित नहीं किए जाने से सड़कों पर नेताओं के पोस्टर शाम तक उड़ते रहे। इस कारण सड़कों पर गंदगी नजर रही थी।