पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों में छाए अमेटी स्कूल के खिलाड़ी

खेलों में छाए अमेटी स्कूल के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलों में छाए अमेटी स्कूल के खिलाड़ी

गुड़गांव| ब्लॉकस्तरीय स्कूल गेम्स में गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों कैटेगरी में अमेटी स्कूल के खिलाड़ी चेस में छाए रहे। गर्ल्स कैटेगरी में अमेटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-43 प्रथम और अमेटी इंटरनेशनल स्कूल-46 द्वितीय रहा। वहीं ब्वॉयज कैटेगरी में भी अमेटी-43 प्रथम और अमेटी- 46 द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि योगा चैंपियनशिप में गर्ल्स कैटेगरी में अमेटी स्कूल पहले स्थान पर रहा, वहीं ब्वायज कैटेगरी में राव राम स्कूल ने सेक्टर-4/7 स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले दिन के खेल में गर्ल्स कैटेगरी में खो-खो में सीनियर सेकंडरी स्कूल बेगमपुर खटोला की टीम ने एमडी माकड़ोला स्कूल की टीम को हराकर जिला स्तरीय खेलों में अपनी जगह बना ली।

गुडग़ांव. कादीपुर स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में भाग लेते छात्र।

गुडग़ांव. कादीपुर स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में भाग लेती छात्राएं।