पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसएस के सदस्यों ने दिया ज्ञापन

आरएसएस के सदस्यों ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकजिले में प्रतिदिन लगने वाली संघ की शाखा पर रोहतक के विधायक के समर्थकों गुंडागर्दी के विरोध में गुरुवार सुबह लघु सचिवालय पर संघ के स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने इस घटना के विरोध में सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। ज्ञात हो कि गत 14 सितंबर को रोहतक की एक संघ शाखा पर वहां के विधायक के कुछ लोग आए और मैदान खाली कराने को लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें आरएसएस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं थी। इस घटना के बारे में संघ ने मुकदमा भी दर्ज कराया गया था लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में गुरुवार को जिला स्तर पर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। जिला संचालक श्रीनिवास शर्मा नगर संघ संचालक वेदप्रकाश मंगला के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त गुड़गांव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विमल कुमार, विकास कपूर, योगेन्द्र, शिव कुमार, अमन, ब्रजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुड़गांव. रोहतक में आरएसएस की शाखा में हुई मारपीट के विराेध में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते आरएसएस के पदाधिकारी।