पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गुड़गांव| चुनावमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाके में पुलिस दलबल के साथ फ्लैग मार्च करने का निर्देश जारी किया गया है। इसी निर्देश के अनुसार थाना सेक्टर-18 उद्योग विहार थाना इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। डीसीपी संगीता रानी ने बताया कि थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा उद्योग विहार और सेक्टर-18 के मुख्य सड़कों कॉलोनियों में किया गया। पुलिस बल में करीब 100 कर्मियों ने एक साथ फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा हर दिन थाने की पुलिस अलग अलग इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास कर रही है। नाकाबंदी में तेजी लाई गई है। आने-जाने वाले हर वाहन की सख्ती से तलाशी ली जा रही है। संगीता रानी ने बताया कि इलाके के बैड करेक्टर घोषित आरोपियों पर पुलिस की नजर बढ़ा दी गई है।
गुड़गांव. उद्योग विहार सेक्टर-18 में फ्लैग मार्च करते पुलिसकर्मी।