पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त किए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट

कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त किए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुड़गांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 39 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने कहा कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 9, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 12, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 8 सोहना विधानसभा क्षेत्र में 10 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है।

पटौदीके लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट: पटौदीविधानसभा क्षेत्र में जिन 9 अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है, उनमें पंचायती राज विभाग के एक्सईएन सुदेश कुमार, नगर निगम गुड़गांव के एक्सईएन रमन शर्मा, नगर निगम के एक्सईएन सीआर बिश्नोई, हाउसिंग बोर्ड के एक्सईएन वीएस यादव, नगर निगम के एक्सईएन अमित श्योकंद, हैफेड के डीके वशिष्ठ, इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड हैल्थ लेबर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर टीआर बिश्नोई, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (वेस्ट) के ईटीओ संदीप दहिया, जनस्वास्थ्य विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एके जैन शामिल है।

बादशाहपुरमें 12 अधिकारियों की टीम: बादशाहपुरविधानसभा क्षेत्र में जिन 12 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है उनमें गुड़गांव की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव, सीनियर टाउन प्लानर एचएसआईआईडीसी युसुफ, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (वेस्ट) के ईटीओ एसके श्योरान, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (पूर्वी) के ईटीओ सतपाल वर्मा, माइनिंग ऑफिसर भूपेन्द्र सिंह, हुडा विभाग के एलएओ सतबीर, हुडा विभाग डिवीजन-5 के एक्सईएन आरएस बिश्नोई, हुडा विभाग डिवीजन-2 के एक्सईएन जगदीश श्योरान, फिशरीज के डिप्टी डायरेक्टर प्रेम सिंह, जिला श्रम आयुक्त-1 अनुराधा लांबा, हुडा विभाग डिवीजन-6 के एक्सईएन हरिदत्त शर्मा तथा उप आबकारी एवं कराधान विभाग (पूर्वी) के ईटीओ रूण गौर शामिल हैं।

सोहनाकी 10 सदस्यीय टीम: सोहनाविधानसभा क्षेत्र में पब्लिक हैल्थ के एक्सईन रमेश बंसल, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (वेस्ट) के इटीओ बीरबल शर्मा, हुडा-2 के एसई अनिल माकन, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (वेस्ट) के इटीओ समीर यादव, उप आबकारी एवं कराधान विभाग (वेस्ट) के ईटीओ रोहित शर्मा, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी रामस्वरूप बाधु, नगर निगम गुडग़ांव के एक्सईएन एन डी वशिष