- Hindi News
- सड़कों से रोडवेज की बसें नदारद खटारा वाहनों में कर रहे सफर
सड़कों से रोडवेज की बसें नदारद खटारा वाहनों में कर रहे सफर
सड़कों से रोडवेज की बसें नदारद खटारा वाहनों में कर रहे सफर
गुड़गांव | स्थानीयलोग इलाके में यातायात की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से परेशान हैं। सड़कों से रोडवेज की बसें नदारद हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। समाजसेवी मास्टर कमल सिंह सहरावत, पूर्व नगर पार्षद हाकम चंद तनेजा, रमेश चंद, अली नंबरदार, सुरेश कुमार, संजय शर्मा, शेर सिंह, राम किशन, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, एडवोकेट दीपक सतीजा, सत्तार खान, विजय कुमार, रामसिंह, करण सिंह, अत्तर सिंह, पूर्ण चंद, विनोद कुमार, सुमेर सिंह, रामजी लाल, विष्णु गर्ग ने बताया कि यातायात के साधनों के अभाव के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर खटारा वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। इससे हमेशा जान का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों में लचर यातायात व्यवस्था के चलते विभाग के प्रति रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे इस समस्या को कई बार गुड़गांव रेवाड़ी डिपो में रख चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिली है।