- Hindi News
- डिफाॅल्टर पेट्रोल पंप के खिलाफ होगी कार्रवाई
डिफाॅल्टर पेट्रोल पंप के खिलाफ होगी कार्रवाई
गुड़गांव | हरियाणाशहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने डिफाल्टर पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत एस्टेट ऑफिसर ने सर्वे ब्रांच से डिटेल मांगी है कि किस पेट्रोल पंप पर कितना किराया बकाया है। एसडीई एचएस जाखड़ ने कहा कि दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों ने कई साल से किराए की अदायगी नहीं की है। इन पेट्रोल पंप पर करोड़ों रुपए बकाया है। सूची आने के बाद इन पेट्रोल पंपों से बकाया वसूली का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले इफ्को चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की गई।