पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के दौरान दिल्ली राजस्थान पुलिस करेगी मदद

चुनाव के दौरान दिल्ली राजस्थान पुलिस करेगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-कोआर्डिनेशन मीटिंग में कई सूचनाओं को साझा करने का लिया निर्णय

भास्करन्यूज | गुड़गांव

विधानसभा चुनाव के दौरान गुड़गांव से सटे राज्यों जिलों के सीमाओं से तस्करी करना भारी पड़ सकता है। गुड़गांव पुलिस ने विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पड़ोसी राज्यों जिलों से सहयोग मांगा है। पड़ोसी राज्य जिला पुलिस ने भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए गुड़गांव पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, राजस्थान, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर सहित कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव के दौरान राज्य जिलों की सीमाओं पर नाकेबंदी स्थापित करना, सूचनाएं एकत्र करना, दूसरे जिलों राज्यों के अपराधियों के बारे में जानकारी रखना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनके अतिरिक्त शराब, मादक पदार्थ अवैध हथियार की तस्करी तथा वांछित अपराधियों सहित अन्य अपराधियों बारे में सूचना देने पर विस्तार से चर्चा हुई। इतना ही नहीं, बांउसरों सिक्योरिटी गार्डों द्वारा सीमा पार करने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।मीटिंग की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने की। इनके अतिरिक्त संयुक्त पुलिस कमिश्नर विवेक शर्मा, डीसीपी ईस्ट नाजनीन भसीन, डीसीपी वेस्ट संगीता रानी, डीसीपी हेड क्वार्टर राजेश दुग्गल डीसीपी बदन सिंह, एडीसी पुष्पेंद्र सिंह, डीईटीसी सुनील कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश, एसडीएम सोहना तरुण कुमार, केके शर्मा एसीपी नजफगढ़, डीसीपी पलवल सुखबीर सिंह सहित दिल्ली गुड़गांव के एसीपी भी मौजूद थे।



गुड़गांव. चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक करते पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल।

^ गुड़गांव की सीमाओं से सटे राज्यों जिलों के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कई अहम बातों पर सहमति बनी है। इससे गुड़गांव पुलिस को शांतिपूर्ण चुनाव कराने में आसानी होगी। आलोकमित्तल, पुलिसकमिश्नर, गुड़गांव