- Hindi News
- 40 महिलाओं ने पूरा किया ड्रेस डिजाइन कोर्स
40 महिलाओं ने पूरा किया ड्रेस डिजाइन कोर्स
40 महिलाओं ने पूरा किया ड्रेस डिजाइन कोर्स
गुड़गांव | सोमवारको रूडसेट संस्थान में महिलाओं के लिए आयोजित 21 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर गुड़गांव अलवर रोड स्थित केनरा बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक मीना वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोहना प्रखण्ड की 40 महिलाओं ने भाग लिया और सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। कार्यक्रम के समापन समारोह पर संस्थान के निदेशक लाल चंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि इस प्रशिक्षण के बाद वे अपना ड्रेस डिजाइनिंग का काम अपने घर में या बुटीक खोलकर शुरू कर सकती हैं और धनोपार्जन कर अपने परिवार को आर्थिक मदद कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रेस डिजाइनिंग के अलावा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेखा-जोखा, बाजार सर्वेक्षण, ग्राहक प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि विषयों पर भी सत्र लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षण करने वाली महिलाएं बुटिक के लिए ऋण लेना चाहती हैं तो केनरा बैंक उन्होंने हर सम्भव मदद देने के लिए तैयार है।
गुडग़ांव. रूडसेट संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण के समापन अवसर पर युवती को प्रमाण पत्र देतीं मुख्य अतिथि केनरा बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक मीना वशिष्ठ।