- Hindi News
- सब जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 27 िसतंबर से भोंडसी में
सब जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 27 िसतंबर से भोंडसी में
गुड़गांव | युवाएकता संघ भोंडसी जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से दो दिवसीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 27 सितंबर से भोंडसी स्थित कैप्टन जगपाल सिंह स्टेडियम में होगी। यह जानकारी बॉक्सिंग एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विजय राघव ने दी। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में 2001 के बाद जन्म लिए खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। भोंडसी के कैप्टन जगमाल सिंह स्टेडियम में पहली बार किसी खेल का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर भोंडसी ग्राम पंचायत भी पूरा सहयोग कर रहा है। इस आयोजन के दौरान जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।