पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गला दबाकर की थी बच्चे की हत्या

गला दबाकर की थी बच्चे की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | मामाके पास सो रहे भांजे की मौत के मामले में पुलिस मृतक के मामा मामी के बयान पर संदेह जता रही है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज जांच कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार के अनुसार, मृतक 5 वर्षीय वीर अपने मामा मनीष के घर चांदला डुंगरवास आया था। बुधवार को गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को वीर के मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मनीष उसकी प|ी नीतू ने बताया कि मृतक वीर अपने मामा के साथ सोया था। तभी उसके घर अचानक दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने नीतू को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया, तब तक वीर की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि पुलिस ने नीतू के बयान को आधार मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नीतू का मेडिकल कराया, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि उसपर किसी प्रकार के स्प्रे का प्रयोग नहीं किया गया है। इसके बाद भी नीतू अस्पताल में बेहोशी का नाटक कर रही थी। जब डॉक्टरों से नीतू के बेहोशी की बात की गई तो डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया। इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।