युवाओं की भूमिका अहम
गुड़गांव | लोकसभाचुनाव में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया था। इस बार भी युवा सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे। संस्था सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मतदाताओं से संपर्क साध उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रही है। वोट से समाज की तस्वीर बदलती है। इसे मतदाताओं तक पहुंचाना पड़ेगा। बदलते समय में वोट खरीदने की भी चर्चा होती है। वोट देने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। भावुकतावश वोट देने से बचना चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जाति धर्म आदि से ऊपर उठकर वोट देना चाहिए। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी प्रबुद्ध वर्ग की है। युवाओं को भी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा। एक-एक वोट की कीमत समझनी होगी, जिससे स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों का चयन हो सके। इसके लिए जरूरी है कि सभी अपनी सामाजिक दायित्वों का पालन करें। इससे दूसरे भी प्रभावित होंगे। सभी वोटिंग में भी दिलचस्पी दिखाएंगे। इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होंगी। समस्याओं का समाधान होगा। बेहतर उम्मीदवार जीतकर विधानमंडलों में जाएंगे।
अरुणवशिष्ठ, प्रेसीडेंट,यथार्थ जागृति संघ, न्यू पालम विहार